Headlines

FarmBarnNews:- ख़ुशहाल गांव संपन्न धन संपदा नहीं कोई बंजर भूमि

देहरादून —खेत खलियान , ग्राम कलेथा गौना ग्राम पंचायत हाजा ब्लॉक चकराता का एक संपन्न गांव है। गांव में लगभग 34 परिवार रहते हैं और सभी खेती-बाड़ी से जुड़े हुए हैं। खुशहाली का जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है और मुख्य मार्ग से एक कच्ची सड़क सीधा गांव की ओर जाती है।

यहां पर अमूमन नकद फसल ही लगाई जाती है। जिसमें टमाटर, मिर्च, अदरक, अरबी, बींस वगैरा की खेती की जाती है। इसी कारण ग्राम कलेथा गौना गांव से 0% पलायन हुआ है और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां की मिट्टी अच्छी है। और यहां की जमीन बंजर भूमि नहीं दिखाई देती है चारों तरफ खेत ही खेत नजर आते है।

ये भी पढ़ें:   Solar Energy:- योजना के तहत 1132 सौर ऊर्जा संयंत्रों के जरिए 210 मेगावाट क्षमता सौर उर्जा का उत्पादन

चारों तरफ हरे-भरे खेत हैं और गांव के लोग काश्तकारी पर ज्यादा तवज्जो देते हैं। लोग अपनी खेती बाड़ी से जुड़े हैं, अपने जीवन यापन का धन खेती कर के अर्जित कर लेते हैं इसलिए यहां इस गांव के लोग गांव से बाहर रोजी-रोटी के लिए नहीं निकले हैं। वही पहाड़ों या यूं कहें कि गढ़वाल क्षेत्र से ज्यादातर गांव खाली हो चुके हैं और लोग रोजी-रोटी की तलाश में अपने गांव के घर सबको छोड़-छाड़ कर शेरों की तरफ निकल गये है।

ऐसे में ग्राम कलेथा गौना के लोगों ने खेती बाड़ी को अपनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यहां के लोग नगद फसल की खेती-बाड़ी करते हैं, लगभग खेत से हर तीसरे दिन की फसल को निकाल कर सहिया, विकासनगर देहरादून और सहारनपुर के साथ ही सोनीपत की मंडी में अपनी फसलों को बेचने के लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:   Solar Energy:- योजना के तहत 1132 सौर ऊर्जा संयंत्रों के जरिए 210 मेगावाट क्षमता सौर उर्जा का उत्पादन

इस ब्लॉक के ज्यादातर गांव के लोग आधुनिक उपकरणों से अपनी खेती को करते हैं यह लोग खेतों में बैलों द्वारा हल नहीं लगते बल्कि मशीनों द्वारा ही खेत को जोता जाता है जिससे उनको मेहनत कम करनी पड़ती है और पैदावार अच्छी मिल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *