Headlines

ElectionNews :- मुख्यमंत्री धामी ने कलानौर में भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला के पक्ष में मांगे वोट 

हरियाणा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसाना गांव, कलानौर (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला निरंतर इस क्षेत्र की सेवा करती आई हैं।

2014 से 2024 तक हरियाणा की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास धरातल पर उतरा है। पिछले दस वर्षों में गरीब, किसान, मजदूर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। हरियाणा में सड़क, रेल, हवाई अड्डे, अस्पताल, विद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को नि:शुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें:   Assured:- सीएम धामी ने केशव नेगी की पुत्री को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया

किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था। जिससे बड़ा बदलाव हरियाणा में आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक गरीब कल्याण योजनाओं को लागू किया गया है।

देश में जनधन योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों योजनाएं गतिमान है। हरियाणा में भाजपा की सरकार 36 बिरादरियों को साथ में लेकर चलती है।

ये भी पढ़ें:   Appointment Letter ✉️:- सीएम धामी ने नवचयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में एक ओर विकास का साथ देने वाली भाजपा तो दूसरी ओर तुष्टिकरण भ्रष्टाचार और परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस है। जिसने हरियाणा को लूटा है। कांग्रेस आम जनता का हक मारती थी। प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी से दूर रखकर पैसे लेकर नौकरियां बेची जाती थी।

हरियाणा को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार घूसखोरी और दलाली दी है। कांग्रेस ने गरीब किसानों की जमीन छीनकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों और अपने दामादों को बाटी है। दलितों और महिलाओ पर अत्याचार हुआ करते थे। कांग्रेस के पाप कभी खत्म नहीं होंगे।

कांग्रेस को लंबे समय से भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला तो ये लोग हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:   Calculation Form :- बीएलओ ने बांटे गणना प्रपत्र,ग्रामीणों ने पारंपरिक ताँदी और हारुल नृत्य से चुनाव आयोग का जताया आभार

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव बालियान भाजपा जिला अध्यक्ष  रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, ठाकुर राज सिंह, मुकेश पंवार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *