Headlines

Accident:-ऑल्टो कार खाई में गिरी तीन की मौत तीन घायल

त्यूणी – थाना त्यूणी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि छुमरा से त्यूणी आने वाली एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे गिर गई है।

इस सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि एक ऑल्टो कार संख्या: यू0के0-07-डीडी-5541 मुख्य सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी।

स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम ने  रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए कार सवार 06 व्यक्तियों को कार से बाहर निकाल कर तत्काल उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पंहुचाया गया,

जहां चिकित्सकों ने सौरांश पुत्र उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी उम्र – 03 वर्ष। अनीता पत्नी उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी उम्र – 30 वर्ष। सूरत राम जोशी पुत्र टांगरू निवासी ग्राम मुंदोल थाना त्यूणी जनपद देहरादून उम्र – 78 वर्षीय को मृत घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:   Free Vehicle Service:- डीडीआरसी और नारी निकेतन को मिली निःशुल्क ईवी वाहन सेवा, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

शेष अन्य 03 घायलों इतिका पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुन्दोल थाना त्यूणी देहरादून, उम्र – 25 वर्ष।मनीष नौटियाल पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र – 25 वर्ष।जयेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ तहसील त्यूणी देहरादून उम्र – 38 वर्षीय  को प्रार्थमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया।

मृतकों के पचांयतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पृथम दृष्टया कार चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का घटित होना प्रतीत हुआ, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *