Headlines

Kapaat:- श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे

देहरादून –  इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी/ दशहरे के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोह पूर्वक तय की गयी।

उन्होंने कहा कि  चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। सरकार एवं मंदिर समिति के प्रयासों से सभी यात्री सुविधाएं मुहैया हुई है।

अभी तक 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है तथा साढ़े 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

ये भी पढ़ें:   Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली

इस तरह साढ़े 24 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ के दर्शन कर लिए है एवं अड़तीस लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंच गये है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *