Headlines

Punjabi Pop :- मशहूर पॉप सिंगर हनी सिंह पहुंचे पतंजलि योगपीठ

संगीत व गायन आजीविका के मुख्य साधन: हनी सिंह


हरिद्वार –  मशहूर रैपर, संगीत निर्माता व पंजाबी पॉप सिंगर हनी सिंह पतंजलि योगपीठ आगमन हुआ जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष स्वामी रामदेव तथा महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर आचार्य ने गायक हनी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि हनी सिंह संगीत की दुनिया में बड़ा नाम है। उन्होंने भारतीय संगीत को नए आयाम दिए हैं। स्वामी ने कहा कि तनाव व अवसाद में संगीत औषधि के समान है।

भेंटवार्ता में आचार्य ने कहा कि रैप तथा पॉप सिंगर के तौर पर पहले विदेशी गायकों को ही पहचान मिलती थी। हनी सिंह ने रैपर के तौर पर भारतीय संगीत को नई पहचान दी है।

ये भी पढ़ें:   Electric Vehicle :- बोझ तले दबी जिंदगी, कुली की व्यथा और इलेक्ट्रिक वाहन की मार

इस अवसर पर हनी सिंह ने पतंजलि द्वारा संचालित विविध गतिविधियों का अवलोकन कर कहा कि स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण  के दिशा निर्देशन में पतंजलि योगपीठ समाज व राष्ट्र लिए अग्रणी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगीत व गायन एक कला है जिसको आज आजीविका के मुख्य साधन के रूप में भी देखा जाता है।

यह देखकर प्रसन्नता हुई कि जहां एक ओर पतंजलि विश्वविद्यालय में संगीत को प्रमुखता के साथ पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है वहीं पतंजलि के अन्य शिक्षण संस्थानों- पतंजलि गुरुकुलम् तथा आचार्यकुलम् में विद्यार्थियों को भी संगीत का अभ्यास कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *