Headlines

एक तरफा प्यार में केरल के युवक ने महिला पर तेजाब फेंका पुलिस ने किया गिरफ्तार,panchurvarta.com,

देहरादून –  भानियावाला निवासी युवती ने थाना डोईवाला में एक तहरीर दी की केरला निवासी रियास ने उसका हाथ खीचकर उनके साथ अभद्रता कर रहा था मेरा विरोध करने पर अभियुक्त ने उसके ऊपर तेजाब फेंका परन्तु मैंने अपने आप को बचाते हुए हट जाने से तेजाब उस पर नही गिरा, जिस पर रियास ने शिकायतकर्ता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 05/2024 धारा- 354/326b/506 भादवि बनाम रियाज पंजीकृत किया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए एक पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का देखाकर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रियास पीपी पुत्र पल्लीप्परामबा निवासी कुनयील किजुहुपरामबा केरला उम्र 35 वर्ष को जौलीग्रान्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया ।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि वह बेंगलुरु में कार सेल्स व ड्राइविंग का काम करता है, बैंगलुरु में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये उसकी पहचान इस युवती से हुई थी, जो बेंगलुरु में पढ़ती थी। उसके बाद उनकी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनकी बातें होती थी। जून में यह युवती देहरादून वापस आ गयी तथा वर्तमान में हिमालयन हॉस्पिटल में नौकरी कर रही थी। अभियुक्त आज दिल्ली से डिजायर कार लेकर देहरादून आया था तथा द्वेषपूर्वक उसने लड़की के ऊपर तेजाब फेकने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें:   Arrested:- एक महीने पहले हुए झगड़े के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *