Headlines

Final consensus:- एम्स अस्पताल में एयर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन……!

ऋषिकेश – एम्स अस्पताल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई की एम्स अस्पताल में एक एयर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन 29 अक्टूबर( मंगलवार) को होना प्रस्तावित है।

जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा वर्चुअल माध्यम से करेंगें,

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  मिनिस्ट ऑफ स्टेट सिविल एविएशन उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

एम्स प्रशासन की ओर से बताया गया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अभी प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार से अंतिम सहमति आनी बाकी है।

एयर एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी व एम्स के ट्रामा सर्जन डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि यदि यथा समय यह प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की सहमति प्राप्त नहीं होती है।

ये भी पढ़ें:   Pothole Free:-15 अक्टूबर तक होनी चाहिए प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त - सीएम धामी

तो कार्यक्रम को भविष्य के लिए स्थगित रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में कार्यक्रम को लेकर पीएम कार्यालय, भारत सरकार से अंतिम सहमति प्राप्त होने के बाद सभी को इस कार्यक्रम से संबंधित औपचारिक सूचना पुन: प्रेषित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *