Rescue:-जड़ाव पिलंग में दुर्घटनाग्रस्त JCB में फंसा ऑपरेटर

उत्तरकाशी- एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जड़ाव पिलंग के पास एक JCB अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे पलट गई है जिसमें जेसीबी ऑपरेटर फंसा हुआ है जो घायलवस्था में है और पैर दबा होने के कारण बाहर नही निकल पा रहा है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ के इंस्पेक्टर  जगदम्बा प्रसाद के निर्देशानुसार एस डी आर एफ की 02 टीमें पोस्ट उजेली व पोस्ट भटवाड़ी से क्रमशः HC वीरेंद्र पंवार व आरक्षी श्रीकांत नौटियाल के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए लगभग 07 घण्टे की कड़ी जद्दोजहद के बाद कटिंग इक्विपमेंट की सहायता से JCB के टुकड़ों को काटकर,

ये भी पढ़ें:   Sigh of Relief:- अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार पिंजरे में कैद क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

जेसीबी ऑपरेटर प्रकाश, उम्र 26, ग्राम मातली, पोस्ट ऑफिस जिब्याह, थाना- धरासू, उत्तरकाशी को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के उपरांत उक्त ऑपरेटर को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल में एडमिट कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *