Headlines

Body recovered:- बैरागी कैम्प, कनखल के पास डूबे जवान का SDRF ने किया शव बरामद

हरिद्वार –  सीसीआर हरिद्वार ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया था कि बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस का एक कार्मिक स्नान करते समय डूब गया है।

इस सूचना पर पोस्ट लक्सर से सब इंस्पेक्टर आशीष त्यागी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुंचकर  जवान की सर्चिंग हेतु संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उक्त जवान का कुछ पता नही चल पाया।

आज  29 अक्टूबर 24 को पोस्ट ढालवाला से भी एक डीप डाइविंग टीम को आवश्यक उपकरणों के सर्चिंग हेतु घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें:   Direct Gaze:- तमक नाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली और राहत कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

एस डी आर एफ टीम के जवान आरक्षी गुड्डू कुमार ने घटनास्थल पर डीप डाइविंग करते हुए लगभग 20 फ़ीट गहराई से उस जवान का शव खोज निकाला जिसे रेस्क्यू टीम के अन्य जवानों द्वारा खींच कर बाहर निकाला गया। मृतक जवान तरेपन सिंह के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *