Headlines

पटेलनगर में अवैध रूप से चल रहे Recovered:- स्लाटर हाउस का पुलिस ने किया भण्डाफोड

देहरादून  – पटेलनगर पुलिस टीम को गस्त के दौरान सडक किनारे एक कार टाटा निक्सन संख्या यू0के0-11-ए-2690 को संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी, जिसे चैक करने के दौरान उस कार के अन्दर बैठा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा।

संदिग्धता के आधार पर गाडी के पास पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा चालक को वाहन से उतारकर वाहन चालक का नाम/पता पूछा गया, तो वाहन चालक द्वारा अपना नाम वाजिद पुत्र अब्दुल खालीद, निवासी निकट पुराना कब्रिस्तान कारगी ग्रान्ट थाना पटेलनगर जनपद देहरादून बताया।

पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी से दो पोटलो मे करीब 80 किलो गौ मांस पाया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा पास वाले मकान के अन्दर गौ मांस होने की सूचना दी गई तथा उस मकान को आशू पुत्र शौकत, निवासी कारगी ग्रान्ट का होना बताया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मकान के अन्दर चलकर देखा तो तीन पोटलो मे करीब 95 किलो पशु मांस तथा पास मे ही लगभग 200 किलो ग्राम का एक गौवंशीय पशु मृत अवस्था मे पाया गया, मौके से 02 अभियुक्त घर के पीछे टूटी हुई दीवार से मौका पाकर फरार हो गये।

पूछताछ में अभियुक्त वाजिद द्वारा मकान से भागे व्यक्तियों के नाम आशू तथा आरिफ पुत्र लख्खू, निवासी कन्हैया विहार बताया गया तथा बताया कि उक्त दोनो व्यक्ति आशू तथा आरिफ के द्वारा उक्त घर में 02 गायों को काटा गया था, जिनका कुछ मांस अभियुक्त द्वारा अपनी गाडी में रखा गया था।

मौके से अभियुक्त वाजिद को गिरफ्तार किया गया तथा बरामद गौ माँस व अन्य अंगो को आबादी से दूर जंगल मे दफनाकर नष्ट किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 678/24 धारा- 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संतान संरक्षण अधि0 2007 व धारा 325 भा0न्या0सं0 व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *