Headlines

Visit:- सीएम धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग  – दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए. मुख्यमंत्री ने धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल की प्रार्थना की।

इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व पुरोहितगणों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा की इस वर्ष आई आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:   Financial Sanction:-सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *