Headlines

Instruction:-एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री रावत सड़क हादसे में घायल लोगों का जाना हालचाल

ऋषिकेश-: स्वास्थ्य मंत्री व अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मारचूला के पास हुये सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को तत्काल एयर लिफ्ट कर उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश पहुंचाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दुख जताते हुये कहा कि सड़क दुर्घटना में हताहत हुये लोगों के शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है,

ये भी पढ़ें:   Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव के निर्देश दे दिये थे साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा था। उन्होंने कहा कि गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिये एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

जिन्हें रामनगर से एम्स ऋषिकेश लाया जा रहा है। कुछ घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे में घायल लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जायेगी। इसके लिये एम्स ऋषिकेश के प्रशासन के साथ ही सीएमओ अल्मोड़ा व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दे दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें:   Resentment :- रात में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी

स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. रावत ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

डॉ. रावत ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।

ये भी पढ़ें:   Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *