Headlines

Prospects :- मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई

देहरादून –  मानसून की विदाई के बाद सूखे का सामना कर रहे उत्तराखंड के तीन जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही देहरादून में आगामी कुछ दिनों में हल्का कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से  चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बारिश न होने की वजह से दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। आने वाले चार-पांच दिनों में भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:   Orange and Yellow Alerts:- मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

इन तीनों जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। उधर, देहरादून में इस सप्ताह चार और पांच नवंबर को सुबह शाम हल्का कोहरा आ सकता है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *