Headlines

Accident:- आल्टो कार गहरी खाई में गिरी दो घायल

पौड़ी –  पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के टंगरोली में आल्टो कार गहरी खाई में गिर गए. हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे. दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार 18 नवंबर दोपहर को हुआ. बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों व्यक्ति कोटद्वार से कल्जीखाल ब्लॉक के टंगरोली में हो रही शादी में शामिल होने जा रहे थे।

तभी बीच रास्ते में ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार गहरी खाई में जा गिरी वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. कार सवार दोनों लोगों को खाई से निकाला गया और फिर 108 की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *