Headlines

Discussion :- कुसुम कंडवाल एवं बबीता सिंह ने कहा मिलकर करेंगे मातृशक्ति के अधिकारों की रक्षा

देहरादून :- उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून के एक होटल में उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंची हुई थी।

मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के महिला आयोग की अध्यक्षों ने मातृशक्ति के हित मे किये जा रहे कार्यों पर चर्चा वार्ता करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिये एक दूसरे के साथ विचारों का आदान प्रदान किया।

इस अवसर पर कुसुम कण्डवाल द्वारा राज्यों में महिला नीति व स्पा सेन्टर की गाइडलाइन को तैयार किए जाने के विषय एवं महिला अधिकारों की रक्षा के लिए समन्वय बनाते हुए दोनों राज्यों को साथ मिलकर काम करने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें:   Ropeway:- धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

वहीं उत्तर प्रदेश आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उनके प्रदेश में देवभूमि की माइग्रेटेड या विवाहित महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनको किसी भी प्रकार का न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह को उत्तराखण्ड की लोक कला ऐपण का चित्र व बाबा श्री बदरीनाथ जी के मंदिर की प्रतिमा भेंट की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *