Headlines

Accident:- ऋषिकेश में सीमेंट से लदे ट्रक ने मारी गाड़ियों को टक्कर दो की मौत

ऋषिकेश-  इंद्रमणि चौक के पास सीमेंट से भरे हुए ट्रक ने गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार की मृत्यु।

ऋषिकेश के नटराज चौक से करीब 1 किलोमीटर दूर बने फॉरेस्ट व्यू वेडिंग पॉइंट में पूर्व राज्य मंत्री के के बेटे की शादी का समारोह चल रहा था। विवाह समारोह में आए लोगों की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी थीं।

तभी एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी गाडि़यों को टक्कर मार दी।

इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।जिससे घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:   Complete Five Years :-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मंगलवार को अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करेंगे

हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंवार के साथ ही घायल लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह को एम्स लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको भी मृतक घोषित किया।

वहीं एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *