Headlines

Collision:- ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत चालक को पुलिस ने पकड़ा

ऋषिकेश –  नटराज चौक के पास देहरादून जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे के रास्ते से ट्रक संख्या UK14CA 3234 मुख्य़ सड़क पर ऊपर चढ रहा था।

और ट्रक की गति अधिक होने के कारण सडक किनारे खड़ी हुई गाड़ियों को ट्रक ने टक्कर मारकर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया एव वाहनों के पास खडे 03 व्यक्तियो को भी ट्रक ने टक्कर मारी गई।

जिससे तीनों व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये इलाज  के दौराने दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति का उपचार एम्स अस्पताल में चला था ।

आज सुबह उपचार  के दौरान जतिन की भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Smuggler:- देहरादून में एसटीएफ ने 15 लाख की कैटामाइन कि बरामद, दो तस्कर गिरफ़्तार 

मृतक में गुरजीत सिंह पुत्र स्व0 देवेंद्र सिंह निवासी शेरगढ़ रेशम माजरी लाल थप्पड़ ऋषिकेश उम्र 36 वर्ष।

त्रिवेन्द्र पंवार पुत्र स्व0 चन्दन सिंह पंवार नि0 265/5 देहरादून रोड निकट डायमंड होटल ऋषिकेश उम्र – 71 वर्ष।

जतिन पुत्र पवन सिंह नि0 – रिठाला रोहणी सैक्टर दिल्ली उम्र – 23 वर्ष।

गिरफ्तार ट्रक चालक विजय कुमार पुत्र गजेन्द्र पता गांव रूमसी थाना अगस्त मुनि जिला रुद्रप्रयाग उम्र 40 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *