Headlines

Accident:- पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक सिंह (पुत्र जीत सिंह), निवासी च्यूरानी, पोस्ट छेड़ा, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत के रूप में हुई है।

दुर्घटना स्थल पर बाइक चौकी घाट के पास दिल्ली बैंड से ऊपर खाई में गिर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव स्वयं मौके पर पहुंचीं।

पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए खाई से शव को बाहर निकाला।

चौकी प्रभारी घाट जितेंद्र सौराड ने मृतक का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती है।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *