Headlines

Last Date:- नंदा गौरा योजना आवेदन की बढ़ाई गई तिथि 31 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन

नंदा देवी तुल्य बेटियों के लिए “नंदा गौरा योजना” का बढ़ाया गया अवसर, जल्द करें आवेदन: रेखा आर्या


देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने बेटियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 नवंबर 2024 से बढ़ा कर 31 दिसंबर 2024 तक कर दी है।

जिससे पात्र लाभार्थी अब नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

बता दें कि राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित की जाने वाली नंदा गौरा योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन मांगे गए हैं।

ये भी पढ़ें:   Signature:- आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

इस योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को 51 हजार रुपए की धनराशि उच्च शिक्षा हेतु प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 थी।

जिसे अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में 31 दिसंबर 2024 (1 माह) तक बढ़ा दिया गया है।

इस तिथि तक पोर्टल में उपलब्ध सूचना के आधार पर अब तक लगभग 18032 आवेदन पत्र प्राप्त हुये है। इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों/आम जन द्वारा आवेदन आमंत्रण समयावधि बढाये जाने का अनुरोध किया गया है,

इस सम्बन्ध में महिला सशाक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की ओर से भी समयावधि बढाये जाने के निर्देश दिये गये है।

ये भी पढ़ें:   Devotees :- हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

इसी क्रम में शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं के आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर, 2024 तक विस्तारित की जाती है, इस विस्तारित तिथि में नये आवेदन दिनांक 20 दिसंबर, 2024 तक ही स्वीकार किये जायेंगें।

तथा इस तिथि तक प्राप्त आवेदनों में सुधार करने हेतु 21 दिसंबर, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक का समय प्रदान किया जायेगा इसके अतिरिक्त जन्म लेने वाली बालिकाओं हेतु शासनादेश में निहित प्राविधान के अनुसार आवेदन करने की समय सीमा बालिका के जन्म से 06 माह के अन्दर किये जाने की व्यवस्था यथावत लागू रहेगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, कि इससे प्रदेश की उन पात्र नंदा देवी तुल्य बेटियों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से इसके लिए जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बना पाई हैं।

ये भी पढ़ें:   Review Meeting :-अल्पसंख्यक कल्याण के मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

उन्होंने कहा कि राज्य में कई पात्र बालिकाएं जरूरी प्रमाण पत्र न बन पाने से आवेदन नहीं कर पा रही थी।मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र नंदा देवी तुल्य बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को उनकी छूटे हुई पात्र बालिकाओं के प्रमाण पत्रों को जल्द पूरा कर आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Finderland – Real Estate WordPress Theme FindHouses Real Estate Findive – Scuba Diving & Water Sports Elementor Template Kit Findmeet – Video Conference Elementor Template Kit Fineco Accounting & Tax Consultancy Services Elementor Template Kit Finess – Fitness Elementor Template Kit Finjobs – Human Resource Elementor Template Kit FinLab – Business, Consulting WordPress Theme Finlon – Loan & Credit Repair WordPress Theme FinMag – Modern Magazine WordPress Theme