Homage:- भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
देहरादून 10 सितंबर 2026। भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की 139वीं जयंती पर उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के ऊर्जा भवन, देहरादून में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंडित पन्त को श्रद्धासुमन अर्पित…
