Helpline Number:-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर ज़ारी किया
देहरादून 27 अगस्त 2026। नेपाल के सीमावर्ती जनपद रसुवा एवं नुवाकोट में 26 अगस्त 2026 की सुबह ग्लेशियर पिघलने, तथा भूस्खलन (रॉक-आइस एवलांच) के कारण भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना है। इसके चलते नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन एवं पर्यटन गतिविधियां प्रभावित होने की जानकारी प्राप्त हुई…
