Headlines

Death :- कार के कुचलने से एक युवती की हुई दर्दनाक मौत 

रूड़की,30/जून/2025।

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में जादूगर रोड के पास रविवार को बरसात में छाता लेकर पैदल जा रही खंजरपुर निवासी कीर्ति नाम की एक युवती को एक कार ने कुचल दिया है।

जिस कारण युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। कीर्ति को कार से कुचलने वाली यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 खंजरपुर निवासी कीर्ति जादूगर रोड के पास एक निजी अस्पताल में काम करती थी। जो सुबह करीब 9:00 बजे वह अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी।

   जादूगर रोड के पास पहुंचने पर कीर्ति को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से कीर्ति कार के नीचे आकर फंस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

तभी मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। जिन्होंने कार चालक के साथ मिलकर कीर्ति को कार के नीचे से निकला और कार चालक कीर्ति को लेकर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:   Arrested:- वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने  वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *