अपराधBlame :- प्रणव की संदिग्ध मौत में परिजनों ने लगाया पुलिस पर केस ना दर्ज करने का आरोप Panchur Varta15 January 202615 January 202601 min देहरादून 15 जनवरी 2026। 19 वर्षीय खुड़बुड़ा निवासी प्रणव की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक प्रणव के परिजनों ने जहां इसको हत्या का मामला बताया है और पुलिस पर इस मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की उचित जांच की गुहार लगाई है वही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बता दे कि बीती 3 जनवरी को मृतक प्रणव रात लगभग 8 बजे अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर शिमला बायपास गया था, काफी समय बीतने के बाद भी प्रणव घर नही लौटा जिसपर उसके परिजन चिंतित हो गए तभी देर रात परिजनों को सूचना मिली कि प्रणव छत से गिर गया है। और उसे नजदीक के इंद्रेश अस्पताल लेकर गए है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्रणव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सुबह इसकी सूचना थाना पटेलनगर को दी और मृतक प्रणव की मित्र रिया और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी ने इस मामले पर लीपापोती की ओर उनकी रिपोर्ट तक दर्ज करने से मना कर दिया। चूंकि मृतक वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखता था इसी पर वाल्मीकि समाज आक्रोशित हो गया और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर कैंडिल मार्च भी निकाला। मृतक के परिजन इस मामले को लेकर आई जी गढ़वाल राजीव स्वरूप से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर आई जी गढ़वाल ने इस मामले की जांच सीओ प्रेमनगर को सौंप दी है। इधर पुलिस से मामले को महज एक दुर्घटना मान रही है और जांच की बात कहकर इसपर कुछ भी कहने से बच रहे है। वही परिजनों का कहना है कि प्रणव काफी होनहार था और वीडियो एडिटिंग का काम करता था। ये भी पढ़ें: Scams :- एलयूसीसी घोटाले में SAGA ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापे में 30 करोड़ रुपये,संपत्तियां जब्त Post navigation Previous: Uttarakhand tops :- नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल Next: Suicide Case :- सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टीम का गठन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Gang:- भागवत कथा में महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का खुलासा पुलिस ने चार सदस्यों को दबोचा Panchur Varta20 August 202620 August 2026 0
Firing:- पटेलनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, युवक घायल, कार सवार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा Panchur Varta20 August 202620 August 2026 0
Scams :- एलयूसीसी घोटाले में SAGA ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापे में 30 करोड़ रुपये,संपत्तियां जब्त Panchur Varta20 August 202620 August 2026 0