Headlines

बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में कांस्टेबल को लगी गोली

गोकशी/ पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़।


 

देहरादून –देहरादून पुलिस की रात नाकाबंदी में गोकशी/ पशु तस्कर का कुख्यात व 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ  पुलिस की मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली,

घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून ने टीमें के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया बदमाशों के साथ जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी।

अभियुक्त फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे है दर्ज व अभियुक्त पर 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं, अभियुक्त फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं।

ये भी पढ़ें:   Red-Handed :- जसपुर में वाटर कूलर लगवाने के एवज में रिश्वत मांगने पर कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार रंगे हाथ गिरफ़्तार 

अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं व अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं।घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी के लिए चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानकारी ली गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *