Headlines

Robber:-जन सेवा केन्द्र में हुई लूट की घटना में फरार चल रहे लुटेरा को दून पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून –  पीड़ित मंजीत पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी भगत सिंह कालोनी ने थाना रायपुर पर एक तहरीर दी ।

कि उनके भाई के भगत सिंह कालोनी स्थित जन सेवा केन्द्र में अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्तियों ने उसकी दुकान के गल्ले को लूटकर ले गए।

पीड़ित  की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अज्ञात अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 76/25 धारा: 309 (4), 61 (2) का अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना रायपुर में पुलिस टीम बनाई गई टीम ने कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित 04 अभियुक्तों  मौ0 दिलशाद पुत्र शफीक व साहिल पुत्र यूनुस और कामिल पुत्र कयूम तथा राहुल राजपूत पुत्र महाराज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें:   Contract Killer:-पश्चिमी उप्र का कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने किया गिरफ़्त में 

अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान इस लूट की घटना में एक अन्य अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार उर्फ बबलू निवासी आई0 ब्लाक म0न0 1435-36 जहाँगीरपुरी दिल्ली का सम्मिलित होना प्रकाश में आया था।

जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही थी।

अभियुक्त मोहित कुमार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने वो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप सोमवार को अभियुक्त मोहित कुमार को जहांगीर पुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- विजिलेंस टीम ने जल विद्युत निगम के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये ।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो जहाँगीरपुरी दिल्ली का निवासी है तथा वो पहले भी वर्ष 2018 में महेंद्रा पार्क थाना दिल्ली से हत्या के प्रयास के अभियोग में जेल जा चुका है।

अभियोग में कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी पहचान साहिल उर्फ माया शूटर निवासी चाँदपुर बिजनौर से हुई थी, जो हत्या के अभियोग में पेशी पर दिल्ली कोर्ट में आता था। साहिल द्वारा ही उसे तथा उसके साथी राहुल को देहरादून में घटना करने के लिये चांदपुर बिजनौर बुलाया था,

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- विजिलेंस टीम ने जल विद्युत निगम के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

जहा से सभी ने योजना के अनुसार रायपुर स्थित जन सेवा केन्द्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उस घटना में पुलिस ने चार अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसके बाद से अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था।

मोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार उर्फ बबलू निवासी आई0 ब्लाक म0न0 1435-36 जहाँगीरपुरी, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष

घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर और 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के मिले।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *