अपराधSuicide :- किसान ने हल्द्वानी में की आत्महत्या सीएम धामी ने जांच करने के आदेश दिए Panchur Varta11 January 202611 January 202601 min ऊधमसिंह नगर 11 जनवरी 2026। काशीपुर के किसान ने हल्द्वानी में आत्महत्या करने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस दुखद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली है। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। ये भी पढ़ें: Arrested:-सतर्कता टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया Post navigation Previous: Sun Festival:- ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेलाNext: Sad News:- किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या कि खबर अत्यंत दुखद- माहरा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Arrested:-हत्या के प्रकरण में तीन अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Panchur Varta1 April 20261 April 2026 0
Arrested:-सतर्कता टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया Panchur Varta1 April 2026 0
Case :- लेट नाइट में खुले दो बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया केस Panchur Varta31 March 2026 0
Firing :- बिल कम कराने को लेकर बार में आये युवकों व कर्मियों के बीच आपसी विवाद पर हुई फायरिंग को रोड रेज की घटना दिखाने का किया प्रयास Panchur Varta31 March 2026 0