Headlines

Sun Festival:- ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेला

 अल्मोड़ा 11 जनवरी 2026।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में हिस्सा लिया।

यह आयोजन पौष माह के अंतिम रविवार को प्रतिवर्ष किया जाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले सभी मेले हमारी संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क व अन्य सुविधाएं बढ़ने के बाद से कटारमल सूर्य मंदिर धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग जल्द ही इस मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करने वाला है, इसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और प्रचार प्रसार में जुटी है,

जो विकास भी – विरासत भी की भावना के अनुरूप है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंदिर में पूजन और हवन किया।

ये भी पढ़ें:   Inspection :- अर्ध कुंभ 2027 की तैयारी शुरू, हरिद्वार रेलवे स्टेशन का डी आर एम ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *