अपराधSuicide :- किसान ने हल्द्वानी में की आत्महत्या सीएम धामी ने जांच करने के आदेश दिए Panchur Varta11 January 202611 January 202601 min ऊधमसिंह नगर 11 जनवरी 2026। काशीपुर के किसान ने हल्द्वानी में आत्महत्या करने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस दुखद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली है। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। ये भी पढ़ें: Building the Future:- शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है - मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Sun Festival:- ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेलाNext: Sad News:- किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या कि खबर अत्यंत दुखद- माहरा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Arrested:- गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर वाहन लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार Panchur Varta8 September 20268 September 2026 0
Encroachment:- गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला धामी का बुलडोजर, सरकारी भूमि पर किया हुआ था अतिक्रमण Panchur Varta5 September 20265 September 2026 0
Solved:- रायपुर में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, बकाया मजदूरी के विवाद में हेल्पर ने की वारदात Panchur Varta4 September 2026 0
Wanted Accused:- गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ़्तार Panchur Varta3 September 20263 September 2026 0