Headlines

Fraud:- एन आर आई महिला की बीस करोड़ की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश 

देहरादून  – थाना राजपुर पर पीड़िता सुमन देवी, निवासी किशनपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि मैंने अपनी सहेली रितु मेहता  की अपनी जमीन व बंगले की देखरेख के लिए रखा था।

शेरखान आदि लोग जो कि गिरोह बनाकर काम करते हैं।  उन्होंने उसकी जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना राजपुर पर मुoअoसo- 256/24 बनाम शेरखान आदि के विरुद्ध धारा 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून व राजस्व विभाग के साथ ही विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा दस्तावेज व साक्षय के आधार पर अभियुक्तों के संबंध में जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर की सूचना पर भूमि धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान व प्रमोद गिरी को  27 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   ForestFire 🔥:-ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ़्तार

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि जमीनों पर कब्जा करने के लिए उन्होंने एक गिरोह बना रखा है। जिसमें करीब 10-12 लोग शामिल है और उनका सरगना शेरखान है।

उनके द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान जिस पर कोई नहीं रहता है की रेकी कर उसके संबंध में जानकारी हासिल कर उस जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हैं तथा दस्तावेज तैयार होने पर वह उस जमीन व मकान पर कब्जा करते हैं।

इस गिरोह द्वारा शहर में कई जमीन व मकान में इसी तरीके से कब्जा करना प्रकाश में आया है, जिनकी जांच की जा रही है।अभियुक्त विकास सुंदरियाल 38 वर्ष उर्फ सोनू मूंछ तथा शेरखान पर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में दर्ज है कई मुकदमे।सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- विजिलेंस टीम ने जल विद्युत निगम के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पकड़ें गए अभियुक्तों में विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ पुत्र किशन चंद निवासी अपर राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 38 वर्ष।विनोद कुमार उर्फ KD पुत्र स्वर्गीय गुल चरण निवासी ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 44 वर्ष ।

मुकेश चौहान पुत्र स्वर्गीय गेंदा सिंह निवासी अजबपुर कला दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 56 वर्ष।प्रमोद गिरी पुत्र स्वर्गीय समुद्र गिरी निवासी दीप नगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *