Headlines

Encounter:-हरिद्वार पुलिस की गौतस्कर बदमाश के साथ मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली

हरिद्वार – थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत हसनपुर डाडाजलालपुर के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाश को रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

और नदी की तरफ मोटरसाइकिल भगा दी जब पुलिस टीम ने बदमाश को घेर कर आत्म समर्पण करने को कहा तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फिर से फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिसको इलाज के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। मौके से मोटरसाइकल, तमंचा खोखा बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी में बदमाश इस्तेकार उर्फ अमरूद उर्फ लौटा पुत्र इरफान उर्फ फना निवासी सिकरौदा थाना भगवानपुर हरिद्वार, गौकशी एवं चोरी का अपराध करता था एवं 10000 का इनामी अपराधी था।

आपराधिक इतिहास में अभियुक्त इस्तकार पुत्र इरफान उर्फ फान्ना निवासी ग्राम सिकरौडा थाना भगवानपुर में दर्ज  मु0अ0सं0 888/24 धारा 303(2)/317 बीएनएस व धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधि0भगवानपुर ,

मु0अ0सं0 910/24 धारा 303(2)/317 बीएनएस व धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधि0 भगवानपुर , मु0अ0सं0 1038/22 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधि0 भगवानपुर,

मु0अ0सं0 518/18 धारा 457/380 आईपीसी भगवानपुर ,मु0अ0सं0 127/11 धारा 457/380 आईपीसी थानेसर कुरक्षेत्र हरियाणा,मु0अ0सं0 295/11 धारा 395/420/120 बी आईपीसी थानेसर कुरक्षेत्र हरियाणा,

मु0अ0सं0 133/17 धारा 414 आईपीसी को0 देहात सहारनपुर,मु0अ0सं0 27/21 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फतेहपुर सहारनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WPFomify WPFomify Active Campaign Addon WPFomify ConvertKit Addon WPFomify Drip Addon WPFomify EDD Addon WPFomify GIVE Addon WPFomify Gravity Forms Addon WPFomify Learndash Addon WPFomify LifterLMS Addon WPFomify Mailchimp Addon