Headlines

Hobby :- ऑनलाइन गेमिंग के शौक ने युवक को पहुंचाया सलाखों के पीछे

 देहरादून 20 जुलाई 2025।  आशीष पांडे पुत्र संतोष पांडे निवासी शंकरपुर सहसपुर ने कोतवाली सहसपुर पर सूचना दी की,

किसी अज्ञात चोर ने शंकरपुर रोड स्थित राजेश मल्टी स्टोर के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल बुलेट क्लासिक संख्या: बीआर-45-के-0272 चोरी कर ली गई है।

इस सूचना के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0 134/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

कोतवाली में एक पुलिस टीम बनाई गई व टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए।

संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की, साथ ही जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज को मुखबिर तंत्र को देकर सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दर्रा रेट के पास चैकिंग अभियान चलाया और एक अभियुक्त अब्दुस समद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी आर्केडिया ग्रांट गोरखपुर,

पटेलनगर देहरादून, उम्र- 23 वर्ष  को चोरी की मोटर साइकिल सं0 बीआर-45- के-0272 (बुलेट क्लासिक) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने झाझरा के स्थानीय कालेज में वर्ष 2023 में डी- फार्मा किया है। मुझे आनलाइन गेमिंग का चस्का है।

 ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसा हारने के कारण मुझ पर काफी कर्जा हो गया था,

जिस कारण मैंने अपना कर्जा उतारने तथा आनलाइन गेमिंग हेतु और अधिक पैसों की व्यवस्था करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया।

अभियुक्त चोरी की गयी मोटर साइकिल को किसी को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:   Proceeding:-आतंकी नेटवर्क, अवैध हथियार, बांग्लादेशी घुसपैठ, साइबर ठगी एवं नशा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही-डीजीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *