Headlines

Illegal refilling :-जिला पूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलिंडरों से अवैध रिफ़िलिंग कर रहे दो दुकानों पर मारा छापा

देहरादून – जिला पूर्ति विभाग को गैस चोरी की शिकायतें मिल रही थी, शिकायतों के आधार पर विभाग ने एक संयुक्त टीम का गठन किया जिसमें पूर्ति निरीक्षक विजय कैंतूरा,  शशांक चौधरी,  रजत नेगी एवं विजय नैथानी शामिल रहे।

जिला पूर्ति विभाग की टीम ने  देहरादून के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के संबंध में छापेमारी की।

टीम ने 14 कांवली रोड लक्ष्मी काजल जयसवाल पत्नी विपिन जयसवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल नौ घरेलू गैस सिलिंडर (4 बड़े घरेलू सिलिंडर, 5 किलोग्राम का 1 सिलिंडर, 3 किलोग्राम के 3 सिलिंडर, और 2 किलोग्राम का 1 सिलिंडर) ज़ब्त किए गए।

जब्त किए गए सिलिंडरों को दून गैस सर्विस, चकराता रोड के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद टीम ने शास्त्री नगर खाला में  सायं 5:10 बजे एक अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान, जयपाल सिंह पुत्र मिट्ठ लाल के प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से रीफ़िलिंग करते हुए पकड़ा गया।

मौके पर ही अवैध रीफ़िलिंग की सूचना 100 नंबर पर देकर पुलिस को बुलाया गया पुलिस टीम के साथ  मौके से एक रीफ़िलिंग किट,1 तराज़ू,4 घरेलू गैस सिलिंडर।
3 छोटे गैस सिलिंडर जब्त  किए और इस मामले में थाना वसंत विहार में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने हेतु तहरीर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *