Headlines

Misinformation :- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के दुष्प्रचार के विरुद्ध नेहरु कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

देहरादून 23 दिसम्बर 2025।

 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने  विरुद्ध भाजपा के आफिशियल हैन्डल द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने थाना नेहरु कालोनी अपने समर्थकों के साथ पहुंच ।

अपनी रिपोर्ट में उन्होने कहा कि वे उत्तराखण्ड़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री है व उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से  आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से एक वीडियो भाजपा की आफिशियल वैबसाईट से प्रसाररित व प्रचाररित किया जा रहा है।

जिसमे हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बारे मे आपत्तिजनक शब्द व चित्र प्रकाशित व प्रसाररित किए गए है।

जिससे दोनों समुदायों के लोगो में असंतोष सामंजस्य व्याप्त हो रहा है व उपरोक्त वीडियो के प्रसारण व प्रकाशन से दोनों समुदाओें की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उनकी आस्था पर भी प्रहार किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि उनके संज्ञान मे दिनांक 18 दिसम्बर को आया कि उपरोक्त दुर्भावना से प्रेरित व गलत नियत से उनकी छवि को धूमिल करने,

के उद्देश्य से उपरोक्त वीडियो भाजपा के आधिकारिक पेज जिसे उत्तराखण्ड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उनके सहयोगी संचालित करते है के द्वारा गैर कानूनी रुप से किया गया है।

इससे हिन्दु-मुस्लिम की आस्था को ठेस पहुॅचाने के साथ-साथ भारत की संप्रभुता, एकता व अखंण्ड़ता को भी खतरे मे ड़ालने का प्रयास एआई तकनीक करके प्रयोग करके झूठी रील वीडियो पोस्ट की गई है।

 उन्होने कहा कि दुर्भावना, समाज में विद्वेष वर्ग धर्म, धार्मिक विश्वासों का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से प्रचारित प्रसाररित किया,

उपरोक्त एआई जनरेटेड़ वीडियों आपत्तिजनक, अवैध, कानून के विरुद्ध चित्रित कर मुझे राष्ट्रद्रोही दर्शाने का कु-प्रयास किया गया है।

उपरोक्त कृत्य से मुझको गहरा आघात लगा है उपरोक्त वीडियों से मेरा कोई सम्बन्ध नही है,

उपरोक्त निक्रष्ट कार्य से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले वीडियो को संचालित-प्रचारित-प्रसारित व बनाने वाले के विरुद्ध उचित धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।

 इस अवसर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ भी थाने पहुॅच गई जिसमें कम्युनिस्ट नेता समर भंडारी, इंद्रेश मैखुरी व महिलाए, युवा, कांग्रेसजन, छात्रजन सहित विधायक ममता राकेश,

विधायक रवि बहादुर,विधायक फुरकान अहमद, विधायक अनुपमा रावत, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला आदि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Paper Out 🗞️ :- पेपर तैयार करने वाले सहायक प्रोफेसर ने आंतरिक पोर्टल और वाट्सऐप पर साझा किए प्रश्न, सात साल तक परीक्षा संबंधी कार्यों पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *