Headlines

Rape:- नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून 14 मार्च 2026।

 पीड़िता निवासी आजाद कालोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि,

अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद कालोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19,

तथा 02 अन्य विधि विवादित किशोरों द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-183/2026/2026 धारा 137(2)/70(2)/123 बीएनएस व 5(छ)6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।

दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलमब को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया,

घटना में शामिल अभियुक्त के दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

ये भी पढ़ें:   Bounty Accused:-विक्रम शर्मा हत्याकाण्ड में फरार चल रहा 01 लाख रु० का ईनामी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *