Headlines

Arrest :- स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून 13 दिसम्बर 2025।

 एसएसपी देहरादून ने अपने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये है।

इस आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

शुक्रवार की रात को कालसी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कोटी रोड कालसी से 02 व्यक्तियों को, जो पुलिस को चेकिंग करता देख भागने का प्रयास कर रहे थे,

  इनसे पूछताछ में इन्होंने अपना नाम मोनू उम्र 27 वर्ष उर्फ संदीप पुत्र जगदीश निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश,

तथा हिमांशु उम्र 18 वर्ष उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश निवासी मालकपूरवा कहेजरी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश बताया।

पुलिस ने भागने का कारण पूछने पर दोनों अभियुक्त कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए,

जिस पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

जिस पर दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना कालसी में मु०अ०सँ०- 30/25 धारा- 08/29/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वे मध्य प्रदेश से बंटी नाम के व्यक्ति से लेकर आये थे,

जिसे वे कालसी से होते हुए पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहे थे।

अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 अभियुक्त मोनू से 160 ग्राम अवैध स्मैक बरामद और हिमांशु से 140 ग्राम  स्मैक बरामद हुई इस 300 ग्राम स्मैक की अनुमानित मूल्य कीमत लगभग 90 लाख रू है।

ये भी पढ़ें:   Case Filed:- घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने का मामला, वितरण वाहन जब्त, दो कर्मचारियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *