Headlines

bullying :- पैट्रोल पम्प पर दबंगई दिखाते हुए पैट्रोल पम्प कर्मचारी से मारपीट करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा 

मसूरी- कुनाल सेठी ने कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि 29 दिसम्बर 24 की प्रात: लगभग 03: 30 बजे उनके सुआखोली स्थित पैट्रोल पम्प पर 03 कारों में आए युवक पैट्रोल भरवाने पैट्रोल पम्प पर आये।

युवकों द्वारा 500 रू0 का पैट्रोल भरवाकर पेटीएम के माध्यम से पेमेंट किया गया इस दौरान अन्य कारों में सवार युवक वहीं पैट्रोल पम्प पर ही अपनी कारों को खडा करके बहुत ही तेज आवाज में म्यूजिक बजाने लगे।

जिस पर पैट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी सूरज नौटियाल द्वारा उन्हें पैट्रोल पंप पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से मना करते हुए टोका गया तो कार सवार चालक व साथियों द्वारा पैट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मार-पिटाई शुरू कर दी,

ये भी पढ़ें:   Firing:- बदमाशों की फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक को गोली लग गई आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी, अस्पताल में हुई मौत

जिसे देखकर पैट्रोल पम्प पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव करने की कोशिश की गई तो युवकों ने उनके साथ भी मारपिटाई की गयी व सभी वहां से फरार हो गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी पर तत्काल मु0अ0सं0: 57/24 धारा: 115(2), 191, 304(2), 351(2) तथा 352 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए एक, पुलिस टीम ने पैट्रोल पम्प तथा आस-पास आने जाने वालें रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी।

साथ ही पेटीएम पर किये गये लेनेदेन से अभियुक्त आयुष रावत के सम्बन्ध में भी जानकारियां की गई। इसके अतिरिक्त सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। मसूरी पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा किये जा रहे।

ये भी पढ़ें:   Operation Prahar:- उत्तराखंड में बदमाशों की खैर नहीं जारी रहेगा ऑपरेशन प्रहार - सीएम धामी

लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 मुख्य अभियुक्तों अर्पण थापा पुत्र अश्विनी थापा, निवासी: लेन नम्बर नेहरू ग्राम 18 वर्ष को नेहरू ग्राम क्षेत्र से ,

तथा आदित्य उर्फ गोपू पुत्र राम पाल सिंह निवासी: 06 नम्बर पुलिया मेन चौक थाना रायपुर उम्र 22 वर्ष को रायपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्ति की तलाश जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WPBookit – Coupons (Addon) WPBookit – Group Booking (Addon) WPBookit – Rating and Review (Addon) WPBookit – Razorpay Payment Gateway (Addon) WPBookit – Stripe Payment (Addon) WPBookit – Twilio SMS/WhatsApp Notification (Addon) WPBookit – WhatsApp Notification (Addon) WPC Events – pauloreg | CodeCanyon WPC Variations Table for WooCommerce Premium Wpcast – Audio Podcast WordPress Theme