Headlines

Arrested:-रेस्टोरेंट में हुई आग लगने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून  – राहुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी मेहूवाला विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में प्रार्थना पत्र दिया कि उनका मेहूवाला विकासनगर में आनन्द वाटिका नाम से रेस्टोरेंट है।

जहां होली के दिन को कुछ लोगों की रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान नौक-झौंक हो गई, जिस पर रेस्टोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी।

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा कर रेस्टोरेंट खाली कराया गया तथा रेस्टोंरेंट पर ताला लगवाकर बन्द करा दिया गया था।

करीब 20 मिनट पश्चात एक पक्ष के करीब 20-25 लोगों रेस्टोरेंट पर आये व रेस्टोरेंट में तोडफोड व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना पुलिस एवं फायर सर्विस मौके पर पहुंची, किन्तु रेस्टोरेंट फूस का होने एवं तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आगजनी की घटना से रेस्टोरेंट में रखे बर्तन, गैस सेलेण्डर तथा एक पुरानी मो0सा0 नष्ट हो गई थी। घटना के पश्चात वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त सागर,

ये भी पढ़ें:   Bribery :- रुड़की तहसील में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, पीआरडी कर्मी सतर्कता टीम के हत्थे चढ़ा

व  हिमांशु शर्मा के विरुद्ध नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -324(2)/326(ह)/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक, विकासनगर द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया

तथा वादी एवं घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से जानकारियां एकत्रित की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में नामजद दो अभियुक्तों सागर पुत्र मोहन सिंह,

निवासी ग्राम फतेहपुर ग्राण्ट हरबर्टपुर विकासनगर तथा दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र नरसिंह, निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा,

हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला के अतिरिक्त  अंकुश पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून, आयुष उर्फ गोलू पुत्र अशोक कुमार निवासी फतेहपुर ग्रान्ट थाना सहसपुर जिला देहरादून।

ये भी पढ़ें:   Forgery :- अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

तथा  राहुल उर्फ हन्नी निवासी फतेहपुर ग्रान्ट थाना सहसपुर जिला देहरादून का नाम प्रकाश में आया। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम ने अभियुक्तों के सम्बंध में जांच पड़ताल करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई।

तथा 16-17 मार्च की देर रात घटना में शामिल  अभियुक्तों   अंकुश कटारिया पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को स्थान ढालीपुर, आर0टी0ओ0 कार्यालय के समीप आसन बैराज की ओर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से प्रारम्भिक पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि 14 मार्च को वह अपने अन्य दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए पश्चिमी वाला में स्थिति आनन्द वाटिका रेस्टोरेंट में गये थे, जहां पूर्व से ही कुछ लोग होली मना रहे थे,

रेस्टोरेंट में अभियुक्तों द्वारा जबरदस्ती होली मनाने का प्रयास करने पर उक्त व्यक्तियों तथा रेस्टोरेंट वालो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, पुलिस को आते देख सभी अभियुक्त वहां से भाग गये थे।

ये भी पढ़ें:   Strict Action :-हरिद्वार भूमि घोटाले में पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी बर्खास्त, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट; 10 लोगों पर अभियोग दर्ज होगा

रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को बुलाने व अभियुक्तों को होली न मनाने देने पर उनके द्वारा रेस्टोरेंट मालिक को सबक सिखाने की योजना बनायी और कुछ समय पश्चात अभियुक्त अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे तथा वहां तोड-फोड करते हुए।

रेस्टोरेंट में आग लगा दी। रेस्टोरेंट का फूस का बना होने के कारण पूरे रेस्टोरेंट में आग लग गयी। जिससे पूरा रेस्टोरेंट जल गया। जिसके पश्चात सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

घटना के बाद से ही अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदलकर छुप रहे थे। घटना में अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहें है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *