Headlines

Crushed:-  मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर के नीचे कूचला 

 देहरादून 26 जुलाई 2025।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए,

सक्त कार्यवाही करने के निर्देश पर  पुलिसकर्मियों ने नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

विगत डेढ वर्षों के दौरान जनपद पुलिस ने वाहनों में मल्टीटोंड/ प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने तथा वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत म्यूजिक सिस्टम लगाकर।

धवनि प्रदूषण फैलाने वाले कुल 1788 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी, साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 1060 वाहनों के पुलिस ने चालान किये गए।

तथा वाहनों से अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन कर वायु प्रदूषण फैलाने वाले 1183 वाहनों के एम0वी0 एक्ट में चालान किये गये।

उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा ध्वनि तथा वायु प्रदूषण फैलाने वाले 597 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

1- मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बाइक के चालान – 1060

2- मल्टीटोंड/ प्रेशर हार्न में किये गये चालान – 1634

3- वाहनों में मानको के विपरीत म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग करने पर चालान – 154

4- अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन कर वायु प्रदुषण फैलाने वाले वाहनों के चालान – 1183

5- ध्वनि/वायु प्रदूषण फैलाने में सीज वाहन – 597।

ये भी पढ़ें:   Contract Killing:- पूर्व प्रेमिका ने अभियुक्तों को दी बैंककर्मी को मारने की सुपारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *