Headlines

फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुलिस को मिली एक और सफलता

देहरादून – संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ने फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 413/23 धारा: 420,467, 468, 470, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें अभियुक्त स्वर्ण सिंह, पुत्र स्व0 सोहन सिंह निवासी: मनवापट्टी थाना: शीषगढ जनपद बरेली उ0प्र0 ने नक़ली दस्तावेज तैयार करते हुए राजेन्द्र नगर कोलागढ स्थित एक भूमि को उसके मूल मालिक प्यारे लाल कौल पुत्र गोपीनाथ कौल निवासी: 525 राजेन्द्र नगर देहरादून से 1989 में क्रय करना दर्शित किया गया था। उस भूमि को उपहार पत्र के माध्यम से अन्य लोगों को हस्तांतरित किया गया तथा रजिस्ट्रार कार्यालय के अभिलेखों में उस भूमि के मूल दस्तावेजों के स्थान पर नकाली दस्तावेजों को लगवाते हुए उसके आधार पर  न्यायालय तथा नगर निगम में मालिकाना हक का वाद दायर किया गया था।

ये भी पढ़ें:   Discussion :- उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

प्रकरण में थाना कोतवाली पर दर्ज अभियोग की विवेचना के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को उपहार पत्र के माध्यम से आगे हस्तान्तरित करने वाले अभियुक्त स्वर्ण सिंह को  19 जनवरी 24 को बरेली उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उससे अभियोग से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *