Headlines

Seize :- न्यूसेंस पैदा करने वाले बाइक व कार को पुलिस ने सीज़ किया

 देहरादून 16 अगस्त 2025।

 थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट किए जा रहे हैं।

इस सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला पुलिसकर्मियों व चीता कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार जोर-जोर से एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआँ निकाल रहे थे तथा शोरगुल कर रहे थे।

ये दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वहां से जा चुके थे।

मॉल ऑफ देहरादून के प्रबंधन स्टाफ से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। रैली कार समूह का आमा कैफ़े में लंच का कार्यक्रम था।

इस संबंध में आयोजकों के 10 व्यक्तियों के चालान, धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।

मॉल ऑफ देहरादून प्रबंधन के 05 चालान, धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।

न्यूसेंस पैदा करने वाले मोटरसाइकिल एवं कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज़ किया गया।

साथ ही, मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के इस प्रकार के आयोजन भविष्य में न किए जाएँ।

जाँच में यह भी पाया गया कि आयोजन “इन ड्राइव मोटर” नामक समूह द्वारा किया गया था। मॉल प्रबंधन को केवल इतना बताया गया था।

कि वे आमा कैफ़े में लंच करेंगे तथा नियत पार्किंग (छत पार्किंग) में गाड़ियाँ खड़ी करेंगे।

परंतु, इनमें से दो शरारती तत्व एक मोटरसाइकिल एवं एक कार सवार द्वारा बर्न आउट (Burnout) किया गया, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं जन असुविधा हुई।

ये भी पढ़ें:   Section 163 Applied:-डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *