Headlines

Smack :- फिल्मी स्टाइल में स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर आया  पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून – सहसपुर पुलिस थाना ने क्षेत्र में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर पुलिस ने सभा वाला मार्ग से एक अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 51.45 ग्राम अवैध स्मैक के बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0स0: 76/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि वह इस स्मैक को उसने मिर्जापुर के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदि लोगो को महंगे दामों में बेचता हूं।

ये भी पढ़ें:   Theft:- दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को कर्णप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

अभियुक्त भूरा पुत्र असगर निवासी कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, उम्र 45 वर्ष स्मैक को सहारनपुर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीदकर चावल के नये कट्टों में छुपा कर उन पर टेप से निशान लगाकर बस के माध्यम से देहरादून भेजता था,

तथा फ़ोन के माध्यम से अपने साथियों को जानकारी देकर उन कट्टो को रास्ते मे ही उतरवा लेता था।

अभियुक्त पूर्व मे भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध देहरादून तथा सहरानपुर में NDPS एक्ट के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं,

जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।भूरा से बरामद 51.45 ग्राम अवैध स्मैक इसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रू के करीब है।

ये भी पढ़ें:   Custody :- ऋषिकेश में हुई लाखों रुपये की चोरी का किया खुलासा आंध्र प्रदेश का शातिर अंतर्राज्यीय चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *