Headlines

Suicide :- पश्चिम बंगाल के पर्यटक ने होटल में अपना गला रेत की आत्महत्या

लालकुआं- उत्तराखंड घूमने आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक ने   होटल में अपना गला रेत कर आत्महत्या कर ली, पर्यटक द्वारा किये गये आत्मघाती कृत्य से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,

पुलिस ने आनन- फानन में गंभीर रूप से घायल पर्यटक को एसटीएच चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

वही लालकुआं में एक महीने के भीतर सुसाइड की यह दूसरी घटना है इसे पहले भी लालकुआं के जगदीश होटल में एक युवती ने भी सुसाइड किया था। जिसकी जांच का आजतक पता नहीं चल सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के स्टेशन तिराहे पर स्थित होटल कुणाल में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पश्चिम बंगाल से आए पर्यटक मयंक पाल पुत्र मोहन कुमार पाल उम्र 44 वर्ष ने एक कमरा लिया।

ये भी पढ़ें:   Operation Prahar:- उत्तराखंड में बदमाशों की खैर नहीं जारी रहेगा ऑपरेशन प्रहार - सीएम धामी

देर शाम उसके घर से होटल के रिसेप्शन में फोन आया कि  मयंक फोन नहीं उठा रहा है तो होटल के कर्मचारी ने कमरे में जाकर कैमरा खटखटाया लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो कर्मचारी ने होटल प्रबंधन को सूचना दी,

होटल प्रबंधन ने भी कमरे को खोलने के लिए दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई हरकत नहीं हुई जिसके बाद कारपेंटर बुलाकर कमरे का लौक निकलवाया और भीतर जाकर शौचालय में देखा तो पर्यटक लहू वहां हालात में पड़ा हुआ था।

उसके गले और हाथ में गहरे निशान बने हुए थे घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और 108 को दी गई उसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे।

ये भी पढ़ें:   Firing:- बदमाशों की फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक को गोली लग गई आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी, अस्पताल में हुई मौत

पुलिस ने कर्मचारियों के सहयोग से गंभीर हालत में पर्यटक मयंक को डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

होटल प्रबंधन द्वारा पर्यटक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, कोतवाल  का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि मयंक अपने दो मित्रों के साथ उत्तराखंड घूमने आया था,

उसके दोनों मित्र अल्मोड़ा के धार्मिक स्थलों में घूमने गए हुए हैं, जबकि मयंक आज रात को बाघ एक्सप्रेस से वापस कोलकाता को लौटने वाला था कि उसने यह हरकत कर दी,

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार मयंक डिप्रेशन में था, तथा उसकी दवाइयां भी चल रही थी, वह मूल रूप से ग्राम बांगर रघुनाथपुर पश्चिम बंगाल का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WordPress Accessibility Plugin – Readabler WordPress Admin Theme | WPShapere WordPress Advanced Database Cleaner Premium WordPress API Posts and Pages Sync with Multiple WordPress Sites WordPress Appointment Schedule Booking System Pro WordPress Auto Spinner – Articles Rewriter WordPress Automatic Plugin WordPress Awesome Import & Export Plugin WordPress Banner Ads – AdvertPlaces WordPress Booking Hotel