देहरादूनE -KYC:-15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर Panchur Varta8 August 20268 August 202601 mins देहरादून 08 अगस्त 2026। जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने की अपील की है। गैस कंपनियों के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं, और उन्हें नियमानुसार व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है। घरेलू गैस कनेक्शनों का आधार आधारित सत्यापन किए जाने का उद्देश्य गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाना, तथा फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान करना है। इसके साथ ही वास्तविक उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करने, और सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। पीएनजी और एलपीजी दोनों प्रकार के कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं का डाटा भी इस प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर तरीके से चिन्हित किया जा सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी, गैस एजेंसी संचालकों और गैस कंपनियों के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा कई गैस कंपनियों द्वारा अपने मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले ई-केवाईसी अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ये भी पढ़ें: Arrangement:- जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Orange and Yellow Alerts:- मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावनाNext: Horoscope:- रविवार का पंचांग और राशिफल,कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और सभी राशियों का हाल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Tax Free :- मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: बाबा नीब करौरी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री Panchur Varta5 September 2026 0
Janmashtami Celebrations:- पुलिस लाइन देहरादून में भक्ति और संस्कृति का संगम, सीएम धामी जन्माष्टमी समारोह में पत्नी संग हुए शामिल Panchur Varta5 September 20265 September 2026 0
Electrical System:- विकासनगर पहुंचे यूपीसीएल के एमडी प्रकाश चंद ध्यानी, विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0
Expressed Grief:-सीएम धामी ने पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0