अपराधThreat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी Panchur Varta24 June 202624 June 202601 mins मसूरी 24 जून 2026। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मसूरी गौरव भसीन ने कोतवाली मसूरी पर एक प्रार्थना दिया गया कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं नगर पालिक अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एहतियातन बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की सघन जांच कराई गई। साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0: 21/2026, धारा 351(3), 351(4), 113( ख) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में धमकी भरे ई-मेल के स्त्रोत एवं प्रेषक की पहचान हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ये भी पढ़ें: Assault:-देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात: नशे में धुत बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान मौत Post navigation Previous: Horoscope:- जानिए आज क्या कहता है आपका राशिफलNext: Pending Cases :- मुख्य सचिव ने सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत में राज्य की ओर से रखे जाने वाले लम्बित वादों की समीक्षा बैठक की Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Assault:-देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात: नशे में धुत बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान मौत Panchur Varta10 November 202610 November 2026 0
Arrested:- मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति साहू उर्फ़ पप्पू और उसके भतीजे को पुलिस ने झांसी से गिरफ़्तार किया Panchur Varta7 November 20267 November 2026 0
Wrong Side:-कीर्तिनगर में रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी ने विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को मारी टक्कर Panchur Varta2 November 20262 November 2026 0
Fraud:- देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, एसएसपी से शिकायत Panchur Varta2 November 20262 November 2026 0