Headlines

Toy Guns:- संदिग्ध व्यक्ति के पास से दो धारदार हथियार, दो खिलौना बंदूकें बरामद हुई

रुद्रप्रयाग 07 मई 2026।

 रुद्रप्रयाग जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी ने जानकारी देते हुए।

बताया कि 6 मई 2026 को सायंकाल संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने टेंटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से दो धारदार हथियार, दो खिलौना बंदूकें बरामद हुई।

प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया है कि पकड़ा गया व्यक्ति रायबरेली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। पुलिस द्वारा उसके परिजनों से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ।

कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ जारी है और उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सीओ केदारनाथ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस टेंट स्वामी ने उक्त व्यक्ति को बिना किसी वैध पहचान पत्र (ID) के अपने यहां स्थान दिया था,

उसके विरुद्ध भी नियमों के उल्लंघन के लिए चालानी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।

साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *