Headlines

Video viral :-  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला को खंभे से बांधकर मारपीट का मामला

हरिद्वार 21 दिसंबर 2025।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाली और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

एक महिला को खंभे से बांधकर जमकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।

घटना का विवरण सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला पर घर में घुसकर बच्चों का गला दबाने की कोशिश करने का शक जताया।

इसी संदेह के चलते भीड़ ने महिला को एक खंभे से बांध दिया और लाठियों-डंडों से बुरी तरह पीटा।

वीडियो में महिला की चीखें और मारपीट के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं, जो देखकर किसी का भी खून खौल सकता है।

घटना के बाद माहौल और बिगड़ गया। महिला के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच और पूरी घटना की गहन पड़ताल जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है,

कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

 यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है, बल्कि भीड़तंत्र और बिना जांच-पड़ताल के सजा देने की प्रवृत्ति को भी उजागर कर रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि ऐसी घटनाओं से समाज की छवि खराब होती है और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडराता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़ें:   Investigation :- आकाश के साथ हुई मारपीट व लुट पर पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *