Headlines

Angry :-घर से नाराज होकर आयी नाबालिग युवती को परिजनों से मिलाकर 

ऋषिकेश – ऋषिकेश पुलिस को थाना क्षेत्र में एक बालिका लावरिस हालत में घूमते हुये मिली थी, पुलिस टीम द्वारा बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर लाया गया, जहाँ उससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह जबलपुर, म0प्र0 की रहने वाली है तथा परिजनों द्वारा किसी बात को लेकर उसे डांटने पर वह घर से नाराज होकर ऋषिकेश आ गयी थी।

जिस पर पुलिस द्वारा द्वारा तत्काल जबलपुर पुलिस से सम्पर्क कर बालिका के परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी कर उनका नम्बर प्राप्त किया गया तथा परिजनो से सम्पर्क कर वीडियो कॉल के माध्यम से बालिका की परिजनों से वार्ता करायी गयी तथा उन्हें कोतवाली ऋषिकेश में बुलाकर बालिका को सकुशल परजिनों के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Wish for Happiness:- टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बालिका को सकुशल अपने पास पाकर परिजनों द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली व सोम्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुये शुभकामना संदेश के माध्यम से नम आँखों से दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *