Headlines

hoisted :- गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल ने परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

परेड ग्राउंड में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित।


देहरादून – गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग,

वन विभाग, उद्योग विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित मनमोहक झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झाँकी को प्रथम, संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:   Complainant :- जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, 239 फरियादी पहुंचे न्याय की आस में

समारोह में सेना 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी, सी0आर0पी0एफ0, आई०टी०बी०पी०, हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एन०सी०सी बॉयज, एन०सी०सी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सी०पी०यू० ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया।

परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी और तृतीय स्थान पर 40वीं वाहिनी महिला पीएसी दल रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राज्य के लोक कलाकारों ने सांस्कृृतिक लोक नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।

विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, पांडव नृत्य, भांगडा आदि का महमोहक प्रदर्शन किया, जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।

परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डी.जी.पी. दीपम सेठ,

ये भी पढ़ें:   Experiences :-उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ 

सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहा।

परेड ग्रांउड में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किये गये, का विवरण निम्नवत् है चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, आईआरबी द्वितीय उत्तराखण्ड। (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक) नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)

योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)भूपेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस उपाधीक्षक, ऊधमसिंह नगर। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)

रविन्द्र कुमार वर्मा (से नि), उप निरीक्षक स0पु0, देहरादून। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक) देवेन्द्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, देहरादून। (राष्ट्रपति का अग्निशमन विशिष्ट सेवा पदक)

ये भी पढ़ें:   Disaster :- एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने कहा कि आपदा का कारण न बनें विकास कार्य

दिनेश चन्द्र पाठक, लीडिंग फायरमैन, बागेश्वर। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक) लक्ष्मण सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, अल्मोड़ा। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक) गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक) दिनेश चन्द्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, देहरादून। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)

गणतंत्र दिवस -2025 के अवसर पर घोषित श्री राज्यपाल उत्कृष्ठ सेवा पदक से राज्य पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियों का पदक अलंकरण किया गया

केवल खुराना पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून। अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून। प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।

लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण देहरादून। सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।

दीपक सिंह पंवार, उप निरीक्षक, पौड़ी गढ़वाल। ज्योति कन्याल, उप निरीक्षक, देहरादून। प्रमोद कुमार उनियाल, अपर उप निरीक्षक, उत्तरकाशी।

केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए घोषित उत्तराखण्ड राज्य बेस्ट पुलिस थाना आईटीआई काशीपुर पुलिस थाना, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub UpCreators – Multipurpose, Creative Elementor Template Kit Upcycle - Waste Management & Recycling Elementor Template Kit UpdraftPlus Premium – WordPress Backup Upgreat – Business Service Corporate Elementor Template Upland – Responsive App Landing Theme Uplift – Charity Template Kit Uploader – Advanced Media Sharing Theme Upshift – Startup & SaaS WordPress Theme Upside – Multi purpose WordPress theme UpSkill – Education Online Courses LMS WordPress Theme