Headlines

Challan:- नगर निगम दून का अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध कार्यवाही में किए 53 चालान

देहरादून 14 मार्च 2026।

 नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम देहरादून द्वारा अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध एक संयुक्त प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त  राजबीर सिंह चौहान, विनय प्रताप सहायक नगर आयुक्त भूमि संबंधित सीएसआई /एसआई तथा क्यूआरटी टीम सम्मिलित रही।

 अभियान के अंतर्गत अपर नगर आयुक्त द्वारा आज सुबह वार्ड एमकेपी बकरालवाला में परेड ग्राउंड से गांधी पार्क के निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए।

निम्नलिखित कार्रवाई की गई:

 स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई (स्वास्थ्य अनुभाग):

32 चालान किए गए।₹ 24,900 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।

 इंद्रा मार्केट में कूड़ा जलाने पर एक दुकानदार पर ₹ 2000 चालान किया गया।

सार्वजनिक स्थलों पर पाए गए मलबे को हटाने हेतु आवश्यक संसाधन लगाए गए तथा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में निर्धारित नियमों के अनुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

. अतिक्रमण हटाने एवं प्रवर्तन कार्रवाई (भूमि अनुभाग)

मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 21 चालान किए गए।

₹7500 धनराशि नगद वसूली गई।18 बैनर, 5 पोस्टर, 23 बोर्ड, 2 काउंटर तथा 3 गन्ने की मशीनें हटाई गईं।

. QRT टीम द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई:

अभियान के अंतर्गत न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अजबपुर QRT टीम द्वारा अतिक्रमण करने वाले एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

10 चालान किए गए।₹13,700 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।

अपर नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का C&D वेस्ट डालने,

अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने अथवा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध निरंतर नोटिस एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह अभियान भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेगा।

नागरिकों से अपील

नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा अतिक्रमण से बचें।

स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:   Inspection:-नगर आयुक्त ने निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *