प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रमुख कुन्दन सिंह बथियाल के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कुन्दन सिंह बथियाल पार्टी के एक कर्मठ,
निष्ठावान एवं वरिष्ठ नेता थे जिनका असमय आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है।
उनका पूरा जीवन क्षेत्रीय जनता के विकास के लिए समर्पित रहा है। ब्लाक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए किये गये उनके प्रयासों कों कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस शोक की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ बराबर का सहभागी है।
कुन्दन सिंह बथियाल के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में शोकसभा का भी आयोजन किया गया।
जिसमें कांग्रेसजनों ने स्व कुन्दन सिंह बथियाल जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि कुन्दन सिंह बथियाल के निधन से कांग्रेस पार्टी संगठन,
एवं क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति हुई है, उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।
शोकसभा में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी,
अजय सिंह, गोदावरी थपली, प्रवक्ता अभिनव थापर, अमेन्द्र बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह,
शीशपाल सिंह बिष्ट, मनीष नागपाल, प्रीतम सिंह आर्य, सुनित सिंह राठौर, अखिलेश उनियाल, टीका राम पाण्डेय, मनीष गौनियाल, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।